देवरी। रंगों के त्योहार होली और शब ए बरात को लेकर सोमवार को खोरिमाहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धिरेंद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकली गई। वहीं देवरी प्रखंड के चतरो,मंडरो और देवरी में फ्लैग मार्च की गई।इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के बीडीओ , सी ओ, दण्ड अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मंगलवार दिन 2 बजे से लेकर गुरुवार दिन 2 बजे तक सभी अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैनात रहेंगे।साथ ही लोगों से होली का त्योहार सलीनता के साथ सभ्य अंदाज में मानने का अपील किया है।