मेहरमा। ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या 46/17 के सरकारी राशि गबन का फरार अभियुक्त मोहम्मद अब्दुल वहाब, पिता शेख कमरुद्दीन, ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के ताजोचक गांव निवासी के घर पर ठाकुरगंगटी थाने की पुलिस ने समक्ष गवाहों की उपस्थिति में विधिवत इश्तेहार चिपकाया है। थाना प्रभारी रफीक आलम ने बताया कि अभियुक्त के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के साथ एसआई विनोद साह एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।