फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

IMG-20230309-WA0033

मेहरमा।‌ ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या 46/17 के सरकारी राशि गबन का फरार अभियुक्त मोहम्मद अब्दुल वहाब, पिता शेख कमरुद्दीन, ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के ताजोचक गांव निवासी के घर पर ठाकुरगंगटी थाने की पुलिस ने समक्ष गवाहों की उपस्थिति में विधिवत इश्तेहार चिपकाया है। थाना प्रभारी रफीक आलम ने बताया कि अभियुक्त के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के साथ एसआई विनोद साह एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o4ig

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *