चकाई। बीते सोमवार की अहले सुबह सोनो के संतोष भगत के लिए बुरी खबर रही। तकरीबन 3:00 बजे सुबह बीच बाजार स्थित संतोष भगत के प्रतिष्ठान में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। जब तक लोग सजग हो पाते तब तक लाखों की संपत्ति खाक हो चुकी थी। स्थल निरीक्षण के दौरान मैं अवाक रह गया। भला जीवन भर की बनी बनाई संपत्ति कैसे मटियामेंट हो गई। मैं वहां पहुंच कर पीड़ित परिवार जनों से मिला और ढाढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी समाजसेवी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह ने दी।