समाजसेवी राहुल सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा 

IMG_20230305_062608

चकाई। बीते सोमवार की अहले सुबह सोनो के संतोष भगत के लिए बुरी खबर रही। तकरीबन 3:00 बजे सुबह बीच बाजार स्थित संतोष भगत के प्रतिष्ठान में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। जब तक लोग सजग हो पाते तब तक लाखों की संपत्ति खाक हो चुकी थी। स्थल निरीक्षण के दौरान मैं अवाक रह गया। भला जीवन भर की बनी बनाई संपत्ति कैसे मटियामेंट हो गई। मैं वहां पहुंच कर पीड़ित परिवार जनों से मिला और ढाढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी समाजसेवी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह ने दी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uu0a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *