राष्ट्रीय युवा जनता दल की बैठक में झारखंड की प्रगति पर चर्चा

RJD

रांची। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची प्रदेश कार्यालय में युवा राष्ट्रीय जनता दल का जिला एवं महानगर का एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत करना उन्होंने कहा कि वचितों के आवाज लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। झारखंड को तरक्की के मार्ग पर लाना है। युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन यादव, प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, पूर्व प्रत्याशी विजय राम, उड़ीसा प्रभारी विशु विशाल यादव, प्रदेश प्रवक्ता रवि जायसवाल, मंतोष यादव, सुबोध पासवान, गायत्री, कमलेश यादव, जिलाध्यक्ष अली, युवा जिला उपाध्यक्ष  सोहेल और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bioe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *