नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा को चप्पल का माला पहनाया, लोगों में आक्रोश

13

निरसा/ मैथन नेताजी नगर में स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर रविवार को असमाजिक तत्वों ने चप्पल की माला पहना दिया। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत माला को निकाल दिया। बताया कि यह असमाजिक तत्वों का घिनौनी करतूत है। इसकी जितनी निदां की जाए वह कम है। असमाजिक तत्वों ने ऐसा कर मैथन को अशांत करना चाहा होगा। जयंतो जाना ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे आने-जाने के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा पर नजर पड़ा। गले में चप्पल के माला देखकर हतप्रभ रह गया। तुरंत आसपास के लोगों को बताया के माला को हटाया गया। इस तरह महापुरुषों को आपमानित करने वाले लोगों को मनुष्य तो नहीं कहा जा सकता है। यह काम असमाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर किया गया है, क्योंकि नेताजी के प्रतिमा के चारों तरफ से तारों से घेराबंदी कर एक छोटा सा गेट बनाया गया है। घटना के बाद गेट में ताला लगा दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मौखिक तौर पर मैथन पुलिस को भी दी गई है। सूचना पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को भी दिया गया। वह भी काफी दुःखी हैं। महापुरुष के प्रतिमा पर इस तरह के करतुत किसी भी सभ्य समाज में सही नहीं है। यह काम करने वाला दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार ने भी दुख व्यक्त किया। कहा कि यह सरारती तत्वों का काम है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bjpx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *