देवघर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच बांटे गए गर्म कपड़े

समाजसेवी सूरज झा ने सहयोग में दिये कंबल

देवघर। शीतलहरी व सर्द पछुआ हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए ठंड से ठिठुरते गरीब,असहाय, निर्धन लोगों के बीच देवघर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा गर्म कपड़े, कंबल, शॉल का वितरण किया गया। कंबल व गर्म कपड़ा पाकर ठंड से कंपकंपा रहे लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल गए। सबों ने देवघर फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की।  
इस बावत राजदेव मिश्रा ने बताया कि  देवघर फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण स्थित पाठक धर्मशाला में वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया जिसमें की लगभग ढाई सौ लोगों के बीच गर्म कपड़े, कम्बल, दरी,टी शर्ट, पैंट आदि बाटा गया। जिसमें मुख्य रूप से देवघर फ़ाउंडेशन के संयोजक राज़देव मिश्रा, अध्यक्ष डॉ नरेंद्र नाथ ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्राणधन मिश्रा, विनय खवाड़े, रूपेश मिश्रा ने अहम भूमिका निभायी। इसमें महत्वपूर्ण योगदान समाजसेवी सूरज झा का रहा। जिन्होंने अपने फंड से 25 कम्बल दान में दिया। जो कि देवघर फ़ाउंडेशन के पुराने सदस्य हैं। लक्ष्मी कांत मिश्रा ने टी शर्ट और धोती साड़ी दी। डॉ नरेंद्र नाथ ठाकुर ने भी अनेक कपड़े दिए।रूपेश मिश्रा ने भी बहुत अच्छे-अच्छे कपड़े दिए। शिक्षिका चंदा जजवाड़े ने भी सहयोग किया। और अपनी ओर से धोती-साड़ी दिए। इस तरह सभी ने मिलकर सेवा भाव से कार्य को सम्पन्न कराया। देवघर फ़ाउंडेशन का एक ही कर्तव्य है शिक्षा और संस्कृति की रक्षा करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, और संस्कृति की रक्षा करना। वस्त्र वितरण कार्यक्रम भी भारतीय संस्कृति ही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bjqc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *