धनबाद I जीटी रोड रतनपुर में रविवार को प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पकड़या। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। जांच की गई। मछलियों को गोविंदपुर पुलिस ने मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मंगलवार रात को गड्ढा खोदकर दफनाकर मछलियों को नष्ट कर दिया। हालांकि गर्मी के कारण दो दिनों में अधिकतर मछलियां मर गई थी और ट्रक से दुर्गंध आ रही थी। इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी के निर्देश पर जिला मत्स्य कार्यालय धनबाद के मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में ट्रक संख्या यूपी 75 एटी/ 3746 के मालिक, चालक एवं मछली कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ को भादवि की धारा 269, 270, 273 , 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई संजय कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार ने प्राथमिकी में लिखा है कि मछली का 3 सैंपल मत्स्य अनुसंधान केंद्र रांची भेजा गया था। जहां जांच में ट्रक पर लदी मछलियों के थाई मांगुर मछली होने की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट जिला मत्स्य कार्यालय को प्राप्त हो गई है। उन्होंने लिखा है कि थाई मांगुर मछली की खरीद बिक्री एवं ट्रांसपोर्टिंग संज्ञेय अपराध है। उक्त ट्रक प्रतिबंधित मांगुर मछली लेकर पश्चिम बंगाल से बिहार जा रहा था।
प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियों को दफनाया गया, एफआईआर दर्ज
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bk1x