जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने 2 करोड़ 45 लाख़ रुपए की लागत से बनने वाले पशुपालन कार्यालय भवन का किया शिलान्यास

1

संवाददाता/जामताड़ा I जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिला के राजकीय पशु चिकित्सालय जामताड़ा एवं अनुमंडल/ अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय जामताड़ा के भवन का आज विधिवत शिलान्यास किया बताते चलें कि इस भवन का निर्माण पूरे दो करोड़ 45 लाख रुपए से की जाएगी, मौके पर विधायक ने कहां की यहां के चिकित्सकों की पुरानी मांगते की यहां एक कार्यालय एवं भवन का निर्माण कराया जाए क्योंकि यहां जितने भी भवन है सारे जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिस को ध्यान में रखते हुए मैंने सदन से मांग किया था, मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को धन्यवाद दिया, आगे विधायक ने कहा कि यहां के डॉक्टरों की रहने की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी आगे यहां पुणे एक भवन का निर्माण कराया जाएगा जहां यहां के डॉक्टर रहेंगे और लोगो को सेवा प्रदान करेंगे। मौके विधायक ने कहा कि पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा कहीं विकास हो रहा है तो वह जामताड़ा विधानसभा है आगे विधायक ने जामताड़ा को साइबर अपराध से मुक्त करने की भी बात कही और कहा कि जामताड़ा बहुत जल्द साइबर अपराध के मामलों से मुक्त होगा इस विषय पर भी मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। वही मौके पर परिमल मंडल विनोद क्षत्रिय अभय पांडे आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bl2s

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *