मधुपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मधुपुर नगर परिषद के मुख्य द्वार पर गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। हेमंत सरकार के जनविरोधी नीति और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा नगर कमेटी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती और झंडा लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्यालय प्रांगण से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की एवं बालू एवं पत्थर का अवैध खनन करने वाले सरकार को अभिलंब बर्खास्त करो का नारा लगाते हुए जुलूस नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। मुख्य गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, विशाखा सिंह, संजय यादव, पवन यादव उर्फ पप्पू यादव, सचिन रवानी, पुष्पा कन, अधीर चंद्र भैया, गंगा नारायण सिंह, अशोक गौओड़, विक्की भरद्वाज, मदन यादव, गोपाल मुर्मू, संतोष शर्मा, समेत दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bm5t