बोकारो इस्पात संयंत्र में सीईडी विभाग द्वारा निर्मित आर सी सी पथ का उद्घाटन

2

 बोकारो  I बोकारो इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी के पीछे चार्जिंग रोड को सिविल अभियंत्रण विभाग द्वारा लगभग 1 किलोमीटर आर सी सी पथ का निर्माण किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य)  बी के तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया. मौके पर  मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं)  अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (धमन भट्टी) एम पी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी)  शालिग्राम सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट)  बी के बेहरा उपस्थित थे.  अतिथियों ने नारियल फोड़कर रोड का उद्घाटन किया. मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी)  शालिग्राम सिंह ने इस निर्मित आर सी सी पथ के लिये सहायक महाप्रबंधक. पी. मिंज एवं उनके टिम की सराहना की जिन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क को आर सी सी पथ में निर्मित कर अनुकरणीय कार्य किया. इस अवसर पर सीईडी के महाप्रबंधक  आर के पात्रो, सहायक महाप्रबंधक बी भी चंद्रा, मो काशिफ, राहुल रंजन के अलावा सीईडी, अन्य कर्मी एवं संविदा कर्मी उपस्थित थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bnmn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *