जीप अध्यक्ष के पहल पर प्राथमिक विद्यालय चोरा में हुआ न्यू बोरिंग

IMG-20230204-WA0074
जमुआ।  जमुआ प्रखंड के सियाटांड़ पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चोरा में विगत कुछ माह से चापाकल खराब होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती थी। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा एवं जिप अध्यक्ष मुनिया देवी को अवगत कराया ।समस्या को लेकर जीप अध्यक्ष ने पीएचडी के एसआर विभाग के माध्यम से आज शनिवार को उक्त विद्यालय में न्यू बोरिंग किया गया। जिसको लेकर विद्यालय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा, छोटू वर्मा एवं विद्यार्थियों ने प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया
मौके पर मनु कुमार वर्मा ,गंगाधर वर्मा ,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bq2l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *