मथुरा गांव के बीएड किसान ने बंजर जमीन पर उपजाया, 700 आम के पेड़

4

संवाददाता/ जामताड़ा  I नाला प्रखंड क्षेत्र के मथुरा गांव में निर्मल माजी ने अपनी बंजर जमीन पर 700 आम के पेड़ लगाकर जामताड़ा जिले के लिए मिसाल कायम किया है।, निर्मल शिक्षित युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बना गया  है।,  क्योंकि निर्मल माजी खुद बीएड डिग्री धारक है। निर्मल माजी ने सन 2010 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत कुल 15 एकड़ में आम बागवानी प्रारंभ की थी जो कि आज उनके कठिन लगन और मेहनत के फल हेतु वो पौधे अब बड़े-बड़े वृक्षों में तब्दील हो गया है। मथुरा गांव निवासी निर्मल माजी ने संसाधनों की कमी के बावजूद भी अपने लगन और कठोर मेहनत से खुद आत्मनिर्भर बन लोगों को भी बागवानी के माध्यम से लोगों को कृषि कार्य में प्रेरित किया है । आसपास के किसानों के लिए  निर्मल मांझी ने बहुत बड़ी मिसाल कायम किया है क्योंकि इस क्षेत्र के अधिकतर जमीन बंजर है और बंजर भूमि में इस तरह के खेती कर दिखाना काबिल ए तारीफ है। आज के दिन निर्मल माजी अपने इस  कठोर परिश्रम से सालाना लाखों रुपए कमा रहे हैं। अपने इस लगन के कारण निर्मल माजी जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित  विभिन्न प्रदर्शनी में दर्जनों मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हो चुके हैं। इनके कठोर परिश्रम तथा सच्चे लगन की चर्चा से जिले के पदाधिकारी द्वारा आम बागवानी का निरीक्षण कर इनके कृषि कार्य में बेहतर रुचि तथा कठोर लगन की प्रशंसा करते रहते हैं। आज क्षेत्र में खासकर युवा वर्ग के लिए एवं व्यवसायिक क्षेत्र में इन्होंने मिसाल कायम किया है। निर्मल माजी के इस कृषि व बागवानी के क्षेत्र में आशनुकूल प्रगति से जिले में साइबर क्राइम पर रोकथाम पर अंकुश भी लगी है। शिक्षीत युवा वर्ग खेती की ओर प्रेरित हो रहे हैं। निर्मल माझी ने शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अच्छे मार्ग प्रशस्त किए हैं। आज उनके कठोर परिश्रम और सच्चे लग्न से 700 आम के फलदार पौधे झूम उठे हैं। निर्मल माजी के इस आम बागवानी में मालदा, गुलाब खास, भीमसागर, दूधिया, मल्लिका, जरदालू, स्वर्णरेखा ,अम्रपाली, लंगड़ा जैसे विभिन्न उन्नत प्रजाति के पौधे हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bsro

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *