जामा I विगत 12 अप्रैल 23 से संचालित मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा के अलावे 33 विद्यालयों में आंगनबाड़ी सेविकाओं,एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पांच माह से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का मिजिल्स रूबेला टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्र ने बताया कि एमआर वेक्सिनेशन के तहत बुधवार को कुल 33 विद्यालयों में टीकाकरण किया गया।जिसमें एएनएम,एमपीडब्ल्यू आंगनबाड़ी सेविका,सहिया आदि को लगाया गया था।