झामुमो प्रमंडल स्तरीय बैठक में शामिल हुए सूरज झा

पार्टी स्थापना दिवस को अभूतपूर्व बनाने के लिए जुटे सूरज झा 

IMG-20230119-WA0004
देवघर। झामुमो प्रमंडल स्तरीय बैठक में शामिल हुए सूरज झा झामुमो पार्टी स्थापना दिवस की तैयारियों में लग गई है। इस बार फिर से पहले की तरह दुमका में ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को दुमका में पार्टी के नेताओं ने प्रमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष सह दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक सीता सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लोबिन हेंब्रम भी मौजूद थे। बैठक में भाग लेने के लिए देवघर जिला से झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण समिति सदस्य नरसिंह मुर्मू, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्र, जिला संयुक्त सचिव सूरज झा, अरुण यादव, सुरेश शाह, शिवशंकर सिंह, शामिल हुए। बैठक के दौरान नेताओं ए कार्यकर्ताओं से पार्टी स्थापना दिवस की तैयारियों में लग जाने का निर्देश दिया। सबों को अधिक से अधिक संख्या के साथ दो साल फरवरी को दुमका पहुंचने का आह्वान किया गया है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच मजबूती से रखने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने के लिए कहा गया ताकि आने वाले चुनावों में झामुमो का झंडा फिर से लहरा सकें। इसके अलावे संगठन मजबूती के लिए पार्टी में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का भी निर्देश दिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bwh9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *