मेहरमा एवं पोड़ैयाहाट में आयुष मेला का आयोजन

IMG-20221126-WA0076


गोड्डा। शनिवार को जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट एवं मेहरमा प्रखंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में प्रखंड आयुष मेला का आयोजन किया गया।
मेहरमा में प्रखंड आयुष मेले का उद्घाटन महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं पोड़ैयाहाट में प्रखंड प्रमुख उर्सेला मरांडी के द्वारा किया गया।
मौके पर आयुष चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा प्रखंड आयुष मेला के घटकों के बारे में प्रकाश डाला गया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहरमा अभिषेक कुमार सिंह, प्राचार्य राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परसपानी गोड्डा डॉ उषा यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मेहरमा एवं पोड़ैयाहाट सहित प्रखंड कर्मी व आयुष चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c05l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *