देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि राजकीय श्रावणी मेला, 2023 का आयोजन दिनांक-04.07.2023 से 31.08.2023 तक होना है। जिसमें देश-विदेश से आने वाले कॉवरियों/श्रद्धालुओं हेतु आध्यात्मिक भवन सरासनी, देवघर में भोजनादि की व्यवस्था की जानी है। श्रावणी मेला, 2023 में कॉवरियों/श्रद्धालुओं हेतु शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवतापूर्ण भोजनादि सबसे कम दर पर आपूर्ति करने हेतु अति अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की जाती है, जिसमे शुल्क श्रद्धालुओं से देय होगा। इसके अलावे तकनिकी बीड एवं वित्तीय बीड अलग-अलग लिफाफे में दिनांक- 22.06. 2023 को समय 03:00 बजे अपराह्न तक जिला खेल कार्यालय, देवघर (के०के०एन०- स्टेडियम) में जमा करना है तथा दिनांक- 23.06.2023 को समय 11:00 बजे पूवाहन में निविदा खोली जाएगी। निविदा से संबंधित शर्ते एवं भोजनादि से संबंधित मेनू देवघर जिला के Website-www.deoghar.nic.in पर देखा जा सकता है।