पुलिस और ग्रामीण के सहयोग से ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे ट्रैक्टर को किया बरामद

IMG-20230131-WA0105

डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली से बीती रात चोरी कर ले जा रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से बरामद कर लिया गया। हलांकि इस दौरान ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे चार लोग भागने में सफल रहे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब बारह बजे घुटवाली निवासी दशरथ महतो अपने घर के समीप खड़े ट्रैक्टर के स्टार्ट होने की आवाज सूनी। उस समय घर के लोग सो रहे थे। आवाज सून कर घर के लोग जब तक बाहर निकले तब तक चोर ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुये। घर वालों द्वारा शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां जमा हो गये और फिर बाईक से सभी संभावित रास्तों में ट्रैक्टर की खोज में निकल पड़े। इस दौरान दशरथ महतो ने फोन पर इसकी सूचना पुर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो को दी। राकेश महतो ने घटना की सूचना निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह, पैंक थाना प्रभारी सहित घुटवाली-सियारीमोड़ पथ पर स्थित गांव के कुछ लोगों को देकर खुद भी ट्रैक्टर की तलाश में निकल पड़े। इधर, सूचना पर संबंधित थानों के प्रभारी और पथ पर स्थित गांव के कुछ लोग भी ट्रैक्टर की खोज में निकल पड़े। इसी दौरान खोज में निकले एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर की ट्राॅली घुटवाली-सियारीमोड़ पथ पर नगलो के समीप पड़ा देखा। ट्राॅली देखकर यह निश्चित हो गया कि चोर ट्रैक्टर लेकर इसी पथ से आगे भाग रहे हैं। अब ट्रैक्टर की खोज में निकले दोनों थाना प्रभारी, कुछ ग्रामीण और पुर्व जिप अध्यक्ष उक्त पथ पर ट्रैक्टर का पीछा करने लगे। इधर, सूचना पर ट्रैक्टर की खोज में निकले पैंक थाना क्षेत्र के बेलरगड्डा निवासी बिहारी महतो अपने एक साथी के साथ बाईक से सियारी मोड़ के समीप ट्रैक्टर को रोका। ग्रामीणों को देखते ही ट्रैक्टर चला रहा और साथ में बैठा एक अन्य ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बताया जाता है चोरी में चार लोग शामिल थे। दो एक बाइक से ट्रैक्टर के आगे-आगे चल रहे थे और दो ट्रैक्टर में थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c3vw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *