संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मसलिया के ज्ञापांक 337 दिनांक 13.03.2023 के आलोक में रिक्त पड़े 22 स्कूलों के रसोइया पदों पर चयन होगी।बीइइओ मसलिया के जियाउल हक के पत्र के मुताबिक मसलिया प्रखंड के मवि गम्हारिया, मवि पिंडारी, प्रावि बाराटांंड़, प्रावि फुटबेड़िया, प्रावि राजपाड़ा, प्रावि टुरका, उमवि गाड़ापाथर, उमवि जरगड़ी, उमवि कालीपाथर वन, उमवि खुटोजोरी,उमवि आस्ताजोड़ा टू, मवि मसलिया ( बालक ), उप्रावि छोटाडुमरिया, उप्रावि धरमपुर, उप्रावि डुमरिया टू, उप्रावि गुंंदलिया, उप्रावि नवजोड़ा, उमवि गामरा, उप्रावि रामपुर, नव प्रावि कुशबेदिया व उप्रावि ऊपरबंधा सहित गांव के 22 स्कूल शामिल हैं। रसोइया चयन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में संकुल साधनसेवी को प्रतिनियोजित किया है।