गोड्डा/ पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने मंगलवार को पोड़ैयाहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने संबंधित पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारी को लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन अविलंब करने के साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना का वार्षिक निरीक्षण के दौरान सभी पंजियों का अवलोकन कर उसमें पाए गए कमियों का निराकरण, प्रविष्टि का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया किआम नागरिकों के शिकायत पत्रों का अविलंब निष्पादित करेंगे। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।