चरही। ग्राम पंचायत बहेरा के राजस्व ग्राम बहेरा में जल संशोधन को चुरचू ग्रामीण जलापूर्ति योजना का सफल संचालन वृहत चुरचू ग्रामीण जलापूर्ति योजना का खाता संचालन हेतु सपोर्ट, सिनी, टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वधान अंतर्गत बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो के द्वारा किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से बृहद पंचायत चुरचू ग्रामीणों पश्चिमी की समिति सदस्यों का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए मुखिया देवकी महतो,उपाध्यक्ष राधिका देवी व कोषाध्यक्ष सीता कुमारी को चुना गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पीएचडी के जेईई अरुण कुमार, चंद्रिका राम, जेएमएम जिला सचिव नीलकंठ महतो, चनारो मुखिया बृज बिहारी महतो, इंदिरा मुखिया राधिका देवी, हेंदेगढ़ा मुखिया गिरिजा देवी, बहेरा उप मुखिया शिव चंद्र मुर्मू, चनारो उप मुखिया कविता देवी, बहेरा पंचायत समिति सदस्य मालती देवी, चरही पंचायत समिति सदस्य आशा राय, बहेरा वार्ड सदस्य आशा मुनि टूडू, प्रियंका देवी, हेंदेगढ़ा पंचायत समिति सदस्य मालती देवी एवं चुरचू प्रखंड के आठों पंचायत की जलसहिया, सपोर्ट और सैनी ट्रस्ट के कोऑर्डिनेटर शहजादा उस्मान, प्रवचन भारती, समाजसेवी गुलाम रब्बानी, रोशनी देवी, प्रदीप लकरा, अशोक तूरी, कलावती देवी,पूर्व मुखिया दशरथ महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष बाल कुमार महतो, विनोद कुमार केसरी, शंकर सिंह भोक्ता, राजूराम, रामकुमार टूडू, जितेंद्र राय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cear