जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के बासुकीनाथ, सहारा, बेहंगा में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित किया
कांग्रेस के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर तालझारी यात्री शेड, सहारा, जोंका, जोगिया मोड़, बरमासा, बेहंगा, बासुकीनाथ नगर, जारदाहा, हरिपुर बाजार पंचायत, हथनामा सहित अन्य गांव में बुधवार को कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य रूप से कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के अनुज विक्रम पत्रलेख, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष रोहित रंजन, तालझारी अध्यक्ष मुकेश यादव मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीम बादल के वरीय सदस्य विक्रम पत्रलेख ने पार्टी की नीति एवं सिद्धांत से सबों को अवगत कराते हुए पार्टी के नीति एवं सिद्धांत के प्रचार प्रसार का संकल्प दिलाया। इस मौके पर बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रोहित रंजन के नेतृत्व में पार्टी के ध्वज को फहराया गया। पार्टी के तालझारी अध्यक्ष मुकेश यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक व्याख्यान किया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया। बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में कालेश्वर बैठा, अमरलता सिंह, प्रकाश यादव, विजय यादव, संजीव यादव, विक्की पत्रलेख, उमेश यादव, रमेश दरवे, रंजीत यादव, चंदन मंडल, दिनेश भंडारी, सुबोध मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, विनोद शर्मा, अनिल राव, बंटी राव, आनंद मिश्रा मौजूद थे। जबकि सहारा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, रहमान मंसूरी, बिट्टू यादव, राकेश यादव, मोहम्मद इमरान, संजीत साह, मोहन दास, राजू साह सहित सहित दर्जनों अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cjtk