सवांददाता(साहिबगंज) I जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु ज़िला स्तरीय कमिटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त यादव ने वैसे दुकान जहां कोडीन युक्त कफ सिरप मिलता है।उनके वैध लाइसेंस आदि से संबंधित जांच करने का निर्दे श दिया इसी संबंध में संबंधित अधिका रियों को अंतर राज्य सीमा पर निगरानी रखने एवं समय-समय पर रेड करते रहने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान किसी भी क्षेत्र में अफीम गांजे की खेती की सूचना प्राप्त हुई है कि नहीं इसकी जानकारी ली गई साथ ही ज़ब्त मादक पदार्थ के गोदाम की निगरानी हेतु कर्मी को प्रतिनियुक्त करने आदि से संबंधित चर्चा किया गया।बैठक के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर,उपाधीक्षक विशेष शाखा, बरहरवा पुलिस उपाधीक्षक को उनके क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की जांच का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।इस क्रम में विभिन्न विद्यालयों आदि में नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान चलाने से संबंधित विचार-विमर्श भी किया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा,वन प्रमं डल पदा धिकारी मनीष तिवारी उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,अनुमंडल पदा धिकारी राज महल रोशन साह,पुलिस उपा धीक्षक राजेंद्र दुबे,पुलिस उपाधीक्षक बरह रवा,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा एवं अन्य उपस्थित थे।
मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोक थाम हेतु ज़िला स्तरीय कमिटी की हुई बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cko9