फलेरिया खोज अभियान चलाया गया

IMG-20221126-WA0073

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में सघन मलेरिया, कालाजार एवं फलेरिया खोज अभियान के दूसरे दिन शनिवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव में खोज एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ऐतेशाउद्दीन ने बताया क्षेत्र में मलेरिया, कजलर एवं फलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ विभाग के टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के तहत प्रखंड के धोपहाड़ी, जामजोड़ी, सावलापुर, नावाडीह, दरदर, हाथिगड़, कुसुमटाड़,करणघाटी सहित पंद्रह गांव में खोज एवं जांच अभियान चलाया गया। साथ ही फलेरिया मरीजो का रात्रि पट्ट संग्रह भी किया जा रहा है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू एवं एएनएम, सहिया , सहिया साथी एवं बिटीटी को कार्य पर लगाया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cl7u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *