गोड्डा। आज दिनांक 31जनवरी 2023 को गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के द्वारा जिलाध्यक्ष वासुदेव सोरेन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के कारगिल चौक पर 1932 खतियान आधारित नियोजन नीती विधेयक 2022 को महामहिम राज्यपाल महोदय के द्वारा भाजपा के ईशारे पर वापस किये जाने के बिरोध मे भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन शाम साढे तीन बजे किया गया।पुतला दहन से पहले दर्जनों कार्यकर्ता ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए चौक पर भ्रमण करते हुए भाजपा हाय हाय, 1932 खतियान बिरोधी-वापस जाओ ,जो 1932 का सम्मान करेगा-वही झारखंड पर राज करेगा,हेमन्त सोरेन-जिन्दाबाद, बीर शिबू-जिंदाबाद का नारा लगाया।पुतला दहन कार्य क्रम मे मुख्य रुप से केन्द्रीय समिति सदस्य सह पुर्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल,जिलाउपाध्यक्ष घनश्याम यादव,सदर प्रखण्ड अघ्यक्ष बालमुकुन्द महतो , जिला संयुक्त सचिव गुड्डुराउत, विकाश हजारी,जिला कोषाध्यक्ष म्रित्युन्जय सिंह, सुलतान अहमद,ईरफान आलम, बिनोद मुर्मू, ताला बाबु हांसदा, अवध किशोर हांसदा, कौशलेंद्र टुडु ,श्याम हेम्ब्रम, सुनील सोरेन,मो. रहीम अंसारी ,शोम मरंडी,दीपक टुडू ,नितेश कुमार, विट्टू यादव ,संतलाल सोरेन,मुन्नीलाल हांसदा आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cl8t