हलीमाबांध बचाओ आंदोलन: हलीमाबांध के अस्तित्व को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन

उपायुक्त को ज्ञापन सौंप लगाई संरक्षण की गुहार 

IMG-20230317-WA0001

देवघर। शहर के नीलकंठपुर मौजा अंतर्गत बिलासी टाउन स्थित हलीमा बांध को भूमाफियओं द्वारा जबरन अतिक्रमण करने के प्रयास पर रोक लगाने को लेकर हलीमाबांध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आहूत किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने किया। इस मुहिम को समर्थन देने के लिए झामुमो जिला संयुक्त सचिव सह समाजसेवी सूरज झा भी पहुंचे और धरना प्रदर्शन पर बैठें। समाजसेवियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हलीमाबांध तालाब को बचाने, इसके सौंदर्यीकरण कराने एवं जलस्रोत की रक्षा की मांग किया है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक कुछ भू-माफिया इस पौराणिक बांध के अस्तित्व को नेस्तनाबूद करने पर आमदा है। उनसे बचाव के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मौकै पर हीरा पंडित,अनिल बलियासे, दीपू राज,प्रमोद कुमार, बबलू पांडेय,अरुण पांडेय,बॉबी जजवाडे,दीपक कुमार पटेल, गुलशन कुमार सिन्हा, आकाश कुमार सिन्हा,प्रीतम झा,राहुल कुमार, बंटी मिश्रा,गोपाल महता, जीतू पाठक,सोनू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।


बिलासी टाउन एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है और इस इलाके की संरचना ऐसी है कि इधर का एकमात्र जलस्रोत हलीमा बांध है। यह पूरे बिलासी टाउन को अपने स्रोत के माध्यम से जल उपलब्ध कराती है। जिसके कारण इस क्षेत्र में जल संकट नहीं होता है ।लेकिन पिछले वर्षों से कुछ भूमाफिया सक्रिय होकर इस बांध को हड़पने की नीयत से अतिक्रमण करने पर उतारू हैं । उपायुक्त से मांग है कि इस पर रोक लगाई जाए ,नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में सांसद और विधायक के द्वारा अभी तक पुनासी जलाशय से जल उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिसके कारण शहर के कई क्षेत्रों में जल संकट है। बल्कि इस बांध के कारण इस क्षेत्र में जल संकट नही है। 
बाबा बलियासे,समाजसेवी 


सरकार ने कानून बनाया है कि किसी भी जलस्रोत को अतिक्रमण नहीं किया जाए। फिर भी बिलासी टाउन में भूमाफिया द्वारा तालाब अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में न्यायालय में मामला भी दर्ज है ।उसके बाद भी भू माफिया अपने कुत्सित प्रयास से बाज नहीं आ रहे हैं ।यही हालत रही तो आम जनता को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ गंभीरतापूर्वक कारवाई करें, हलीमाबांध पूरे बिलासी टाउन व आसपास के क्षेत्र का एकमात्र जलस्त्रोत है इसका संरक्षण बहुत जरूरी है।
सूरज झा, समाजसेवी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/clj5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *