ग्लोबल डांस फेस्टिवल मे शिरकत करेंगे देवघर के जीत राय

देवघर। नटराज की नगरी बैद्यनाथ धाम अपने संस्कृति, कला के लिए संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध है, वहीं देवघर झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी भी है | देवघर निवासी मशहूर डांस कोरियोग्रैफर् जीत राय का चयन अंतराष्ट्रीय स्तर के नृत्य समारोह में हुआ है | 
ग्लोबल डांस फेस्टिवल का आयोजन 30 दिसम्बर को कोलकाता के काली घाट स्थित विशाल जोगेश मोही सभागार में होगा | इस कार्यक्रम में मशहूर फिल्म अभिनेत्री नमिता घोष सहित कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेगी | वहीं इस उपलब्धि के लिए श्री जीत को नृत्य एव कला जगत के अजीत केशरी, रोहित पांडेय, सचिन कुरैशी, रिशव राज सहित कई लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cnbj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *