शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बापी मंडल जो ग्राम पोस्ट गमरा के रहने वाले हैं उन्होंने शिकारीपाड़ा थाने में अपने दिए आवेदन में बताया है कि दिनांक 30 /5/ 2023 को डिलीवरी बॉय के द्वारा सामान डिलीवर मुझे किया गया था मैं उसे₹699 की राशि जो सामान की कीमत थी उसे मैं डिलीवरी ब्वॉय को दे दिया एवं जब मैं डिलीवरी किए हुए पैकेट को खोल कर देखा तो उसमें सामान मुझे अच्छा नहीं लगा जिस कारण मैंने डिलीवरी ब्वॉय से संपर्क किया एवं संपर्क करने के बाद डिलीवरी बॉय के द्वारा बताया गया की मैं अपने डिलीवरी ऑफिस में सूचित कर दे रहा हूं ऑफिस के द्वारा आपको पैसा दे दिया जाएगा करीब 30 मिनट के बाद मेरे मोबाइल नंबर पर एक फोन कॉल आया और मुझे कहा गया कि मैं आपको लिंक भेज रहा हूं उस लिंक पर ₹5 भेजिए शाम 4:00 बजे तक डिलीवरी ब्वॉय आकर आपके पास से सामान वापस लेकर भुगतान कर देगा तभी मैं उस लिंक पर ₹5 भेज देता हूं आज दिनांक 1 जून 2023 को समय करीब सुबह के करीब 10:00 बजे मैंने जब मोबाइल देखा की 4999 रुपए करके तीन बार मेरे खाते से अवैध निकासी कर ली गई है इस मामले में बापी मंडल ने शिकारीपाड़ा थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाया है