जामा/ जामा प्रखंड क्षेत्र के सरसाबाद पंचायत अन्तर्गत महारो में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को नोटिस जारी किया है। सीओ ने बताया कि उपायुक्त दुमका से मिले निर्देश के आलोक में अतिक्रमण हटाने को लेकर सरसाबाद पंचायत के महारो में अतिक्रमण दायरे में आने वाले भूमि पर मकान दुकान का जांच किया गया था। जिसमें निरीक्षण के दौरान 12 अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण किया हुआ पाया गया था। जिसमें 12 रैयतों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही संबंधित अतिक्रमण कारी रैयतों को नोटिस जारी कर राजस्व न्यायालय सह अंचल कार्यालय जामा में 3 अप्रैल 2023 को स- शरीर उपस्थित होकर अतिक्रमण से संबंधित स्पष्टीकरण का जवाब देना है। उन्होंने साथ ही बताया है कि निर्धारित तिथि को नहीं पहुंचने पर आपकी अनुपस्थिति में ही निर्णय ले लिया जायेगा। अतिक्रमणकारियों में चंद्र दयाल मंडल, नारायण हिम्मत सिंहका, संत जेवियर, विनोद सिंघानिया, श्याम हिम्मत सिंहका, राजेश अग्रवाल, अवाक सेन, श्याम हिम्मत सिंहका, मीना देवी, पिंटू मुखर्जी, शामा सेन, गणेश डोकानिया का नाम शामिल है।
सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर अंचलाधिकारी ने 12 लोगों को जारी किया नोटिस
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cscm