वज्रपात से वनकर्मी की मौत

11

देवघर / जिला के केनमनकाठी जंगल में ड्यूटी करने गए एक वन कर्मी की मौत वज्रपात गिरने से हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य वन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।वहीं मौके पर वन कर्मी ने बताया कि मृतक वन कर्मी का नाम होपन मरांडी है और वह संयुक्त वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं।होपन मरांडी सुबह 3 से 4 के बीच ड्यूटी करने जंगल में गए थे इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात होने से उनकी मौत जंगल में ही हो गई।जब होपन मरांडी जंगल से वापस नहीं लौटे तो अन्य कर्मी उक्त स्थान पर पहुंचे तो पता चला कि वज्रपात की चपेट में आने से होपन मरांडी की मौत हो गई है।वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर देवघर सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौंप दिया गया है।वहीं मृतक के परिजनों में दुख का पहाड़ टूट गया है और सभी का इस दुख में रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ct5v

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *