जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के अध्यक्ष संजय कुमार चन्द्धरियावी के दिशा निर्देश पर आज प्राधिकार के सचिव, उत्तम सागर राणा ने व्यक्तिगत रूप से सरैयाहाट थाना कांड की पीड़िता एवं उसके परिजनों से फूलों झानो मेडिकल अस्पताल, दुमका जाकर मुलाकात की। उन्होंने उन्हें कानूनी सहायता प्रदान की और विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत आवेदन भी लिया। जिला जज, प्रथम, दुमका ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता को उचित सहायता और मुआवजा राशि प्रदान करने का आदेश दिया। झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता को प्रदान की जाने वाली मुआवजा राशि की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।