चांडिल I सराइकेला खरसवां जिला के सीमांत पूर्वी सिंहभूम जिला से जुड़ने वाला डोबो में स्थित दोमुहनी ब्रिज का नामकरण शहीद रघुनाथ महतो ब्रिज किया गया। ब्रिज बनने के बाद से चांडिल से व्यापारियों के लिए जमशेदपुर पहुंचना आसान हुआ,पहले काफी दूर रास्ते के सहारे जमशेदपुर पहुंचना पड़ता था। ब्रिज बनने के बाद से अबतक बिना नाम के ही लोग जानते थे लेकिन आज से इस ब्रिज को हमारे देश के प्रथम क्रांतिकारी चुहाड़ विद्रोह के महानायक के शहादत दिवस के अवसर पर शहीद रघुनाथ महतो के नाम से समाजसेवी खगेन महतो ने शाहिद के मूर्ति को विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर नामकरण किया। समाजसेवी खगेन महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के चहाड़ विद्रोह के महानायक के नाम से उनके सम्मान के लिए नामकरण किया गया। साथ हमारे युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, हम लोगो को अंग्रेजो के गुलामी के चंगुल से मुक्त कराने में क्रांतिकारी वीर चुआड़ विद्रोह के महानायक शहिद रघुनाथ महतो का अहम भूमिका थी, उन्होंने हमारे लिए विद्रोह का प्रतिनिधित्व किया था। मौके पर मुख्य रूप से अनुप महतो , अंकित महतो, माणिक महतो, सुमित महतो, मुन्ना महतो सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।