11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो मवेशी की मौत

4

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंड के मसानजोर पंंचायत के बड़ाचापुड़िया गांव में 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो मवेशी की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के जाहेर टोला से छाता टोला के बीच 11 हजार हाईटेंशन तार पिछले एक महीने से झुला हुआ है। इसकी जानकारी विभाग के जेइ को दिया गया है। आशवासन मिलने के बावजूद भी झुका हुआ 11 हजार हाईटेंशन तार को ऊपर नहीं किया। बुधवार सुबह को मैदान में चरने के दौरान गांव में श्रीजल बेसरा तथा हेमलाल बेसरा के दो मवेशी 11 हजार हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर मर गया। मरे गये मवेशी की कीमत लगभग 25 – 25 हजार रुपये का होगी। पीड़ित किसानों ने पंंचायत के मुखिया के माध्यम से बीडीओ मसलिया को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cw6l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *