संवाददाता, मसलिया/ टोंगरा थाना क्षेत्र के बृंदावनी हाई स्कूल में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी राजेश कुमार की नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। ततपश्चात थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि लोगों को बाइक चलाने के दौरान सभी को हेलमेट तथा जूता पहना जरूरी है। नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। मौके पर थाना प्रभारी कुमार के साथ एएसआई अर्जुन मरांंडी व मिथिलेश प्रसाद सिंह, अभिजीत दे, सुबोध पुजहर के अलावा मुखिया तथा स्कूल के छात्र – छात्राएं मौजूद थे।