सांसद एवं विधायक ने किया केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन, 1040 घरों को मिलेगा नल का जल

बेरमो /तेनुघाट I तेनुघाट मुख्यालय अंतर्गत गोमिया प्रखंड के धवैया पंचायत में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल के तहत धवैया एवं आसन्न ग्राम पाइप जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन किया। इस संबंध में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने बताया कि इस गांव में पानी की समस्या बरसों से है। ग्रामीणों की मांग पर इस योजना की स्वीकृति हमारे अनुशंसा पर हुई है।उन्होंने कहा कि इस योजना को धरातल पर उतारने में कई बार बाधाएं आयी, इसके बावजूद सभी बाधाओं को दूर करते हुए आज इस योजना को धरातल पर उतारा गया है।

इस जलापूर्ति योजना के तहत गांव के लगभग 1040  घरों में मिलेगा नल का जल —

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत धवैया, गोपो, ह्र्दगड्डा एवं पालु गांव के 1040 घरों के लगभग पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कई लोग जन प्रतिनिधि के रूप में कार्य किये हैं, लेकिन ग्रामीणों के पानी की समस्या किसी को नजर नहीं आयी।आज हमारे कार्यकाल में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर पेयजलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारा गया है और इसके अलावा बहुत सारी योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पडे। क्षेत्र के जरुरत मंदो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह भी बताया कि कई क्षेत्रों में पानी की समस्या हमारे संज्ञान में आया है। बहुत जल्द वहां के लिए भी जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने का कार्य किया जायेगा।इससे पूर्व ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cz7a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *