66 लाभुक के बीच 990 बत्तख का चुजा का वितरण

8

चितरा / सारठ प्रखंड के चितरा पंचायत मुख्यालय में  मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सोमवार को सारठ प्रखंड  क्षेत्र के चितरा , पलमा, दुमदुमी, बड़बाद, सिमला, लगवां, आसनबोनी, ठाढी पंचायत के 66 लाभुकों के बीच 15- 15 की संख्या में कुल 990 बतख चूजों का वितरण किया गया। इस दौरान सारठ प्रखंड के  भ्रमणशील पशु चिकित्सक सह प्रभारी प्रखंड पशुपालन अधिकारी सारठ डॉ प्रमोद कुमार, पलमा मुखिया मदन कोल, चितरा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक आदि के हाथों लाभुकों को संबंधित योजना का लाभ दिया गया। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी पशुपालन अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने  कहा कि इस कल्याणकारी योजना से लाभुक जुड़ने के बाद बतख पालन कर अच्छी कमाई कर सकते हैं और लाभुक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो पायेंगे। मौके पर लाभुक राधिका देवी, पनवरिया देवी, पिंकी देवी, प्राण सोरेन, बालक सोरेन, लुखीराम मरांडी, प्रीति कुमारी, रासमनी देव्या, मुखकली देवी, दीपक दास, कृष्णा प्रसाद सिंह, गुणाधर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d2rt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *