गोड्डा। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार सोमवार को पार्टी की स्थानीय इकाई की ओर से भारतीय स्टेट बैंक एवं एलआईसी कार्यालय के सामने धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नवल साह एवं नगर अध्यक्ष साहिल मेहरा के द्वारा किया गया । मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी नियमों को अनदेखी करते हुए बैंक एवं एलआईसी की राशि अडानी कंपनी को देने एवं अडानी के द्वारा शेयर मार्केट में देश की जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने के विरोध में आज गोड्डा कांग्रेस कमेटी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप विरोध प्रदर्शन कर रहीं है । दिनेश यादव ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर अडानी कंपनी देश का पैसा लूट रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को कह रहे थे। विरोध में आज केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की तरफ से देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। अब कांग्रेस रोजाना इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राकेश रोशन ने कहा कि अडानी समूह में निवेशकों का हजारों करोड़ रुपए लगाया गया था। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, जिसमें 39 करोड़ पॉलिसी धारक हैं। वहीं एसबीआई के 45 करोड़ खाता धारक हैं। एसबीआई एवं एलआईसी का पैसा मोदी सरकार के कहने पर अडाणी समूह को ऋण के रूप में दिया गया है।अडाणी समूह का शेयर 60 प्रतिशत तक गिर गया है। पहले बैंकों से भारी भरकम कर्ज लेकर ललित मोदी और नीरव मोदी देश छोड़ कर भाग गए थे। वह देश के लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई थी। आज देश में वही हालात बनते जा रहे हैं।
मौके पर दिनेश यादव, वेणु चौबे, ज्योतिन्द्र झा, सुमित कुमार बिट्टू, तापस घोषाल, सुशीला देवी, अभय जायसवाल, अकबर अली, मो अकरम, निरंजन सिकदार, राकेश रोशन, अमरेंद्र कुमार, मुकेश मंडल, मनोज कुमार, मनोज यादव, मुन्ना साह आदि उपस्थित थे ।धरना कार्यक्रम के उपरांत जिला कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्री यादव के द्वारा कार्यकर्ताओं को होली का शुभकामना संदेश दिया गया। सभी कार्यकर्ता ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d37u