अवैध स्क्रैप लदा मिनी ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

IMG-20230212-WA0065
गोड्डा। स्थानीय पुलिस ने अवैध स्क्रैप लदा एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। मिनी ट्रक पर करीब 5 क्विंटल स्क्रैप लदा था, जो बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक पर अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर गोड्डा से भागलपुर की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने सिकटिया में भारतीय स्टेट बैंक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। इसी दौरान एक मिनी ट्रक, जिसका नंबर बीआर 01जीडी 7696 है, को रोका गया, जिस पर स्क्रैप लोड था। चालक के द्वारा इस संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त मिनी ट्रक को तथा उस पर लोड स्क्रैप को जब्त किया गया। चालक सनोज कुमार, पिता किशोरी सिंह, साकिन हरदास बीघा, थाना खुसरूपुर, जिला पटना को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में गोड्डा (मु) थाना कांड संख्या 28 / 2023 दिनांक 12.02.2023 को सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
छापामारी दल में एएसआई  सहदेव प्रसाद, चमारी यादव एवं  मोतिया ओपी के रिर्जव गार्ड शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dbmt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *