मानवाधिकार दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, हिंसा विरोधी पखवाड़े का हुआ समापन 

IMG-20221210-WA0105
मधुपुर। अनुमंडल अंतर्गत मार्गो मुंडा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय,पंदनिया के मैदान में शनिवार को स्वयंसेवी संस्था प्रेरणा भारती द्वारा मानवाधिकार दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवारे का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका,सहिया,महिलाओं किशोरियों ने अपनी उत्साह पूर्ण भागीदारी निभाई। मौके पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह मुखिया पंदनिया पंचायत राजेंद्र यादव ने कहा कि आज मानवाधिकार और महिला हिंसा पखवारे का समापन दिवस है। जिसका प्रेरणा भारती द्वारा आयोजन किया जाना समाज खासकर महिलाओं की जागृति किस दिशा में सराहनीय कदम है। आज हम देश के नागरिक हैं और इस देश में संविधान ने सबों को जीने का अधिकार दिया है,सबों के मानवाधिकार सुनिश्चित किए हैं। जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
    मुखिया श्री यादव ने कहा कि संविधान में महिला और पुरुषों को बराबरी का दर्जा दिया गया है। बावजूद इसके कहीं-कहीं महिला हिंसा की बात देखने और सुनने को मिलती है। जो कि महिलाओं के मानवाधिकारों के हनन का मामला है बनता है। किसी के भी मानवाधिकार का हनन संवैधानिक अपराध है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाकर हम महिला हिंसा व मानवाधिकारों के हनन को रोकने का प्रयास करें। कार्यक्रम समन्वयक रिबिका मुर्मू ने मानवाधिकार व महिला हिंसा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए समाज में दहेज व महिला हिंसा जैसी कुरीतियों पर प्रहार करते हुए लिंग के आधार पर भेद-भाव या शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना को कानून की नजरों में अपराध बताते हुए इसके विरूद्ध सामाजिक जागरूकता व समेकित पहल की अपील की।जीएफएफ समन्वयक नेहा कुमारी ने बताया कि संस्था द्वारा 25 नवंबर से 26 दिसंबर तक महिला हिंसा विरोधी पखवारा मनाया गया।जिसके तहत मधुपुर व मार्गो मुंडा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गोष्ठी,परिचर्चा,रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा उप मुखिया हिरामुनी मुर्मू,वार्ड सदस्य सुषमा कुमारी,दीपा कुमारी, सोनी कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका अंजू देवी,सहिया आशा देवी,उच्च विद्यालय पंदनिया की प्रधानाध्यापक अंबिका मेहरा आदि ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कुमारी, मुनमुन कुमारी,नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रिया कुमारी आदि का योगदान सराहनीय था!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dd6g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *