माघी पूर्णिमा पर सुंदर सिंह मंदिर में रविवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का होगा आयोजन

1
2

काठीकुंड/  माघी पूर्णिमा के अवसर पर काठीकुंड में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रविवार से प्रारंभ होगा. लगातर 22 वर्षो से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन काठीकुंड बाजार स्थित सुंदर सिंह मंदिर में इस अवसर पर किया जा रहा है. पूजा को लेकर समिति द्वारा सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. कार्यक्रम के पहले दिन 24 प्रहर अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. दूसरे दिन 24 प्रहर हरीनाम संकीर्तन का आयोजन होगा,जिसमे लगातर कीर्तन मंडली द्वारा हरे कृष्ण संकीर्तन किया जाता है. धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व नृत्य संगीत प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा. सुंदर सिंह मंदिर का अपना ऐतिहासिक महत्व हैं और ऐसा माना जाता है कि,सुंदर सिंह भगवान घोड़े पर चलते थे और उन्हें घोड़े विशेष प्रिय थे. इस मत को मानते हुए,श्रद्धालुओं द्वारा भगवान सुंदर सिंह को मिट्टी के घोड़े चढ़ाए जाते हैं. तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष फटिकचंद्र वर्धन,उपाध्यक्ष सुगंधी पाल,सचिव बाबुराम मंडल,उपसचिव विवेक राजदान, कोषाध्यक्ष दीपक मंडल,सहकोषाध्यक्ष जगन्नाथ मंडल,निगरानी उदित नारायण मंडल व संदीप मंडल सक्रिय भूमिका निभा रहे है.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dglj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *