सीटू का 18 सूत्री मांगों को लेकर कारो पीओ के साथ हुई एजेंडा बैठक

फरवरी 2022 का बकाया वेतन जल्द करें प्रबंधन, अन्यथा होगा आंदोलन - पंकज

4

बेरमो /फुसरों I  सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना में 18 सूत्री मांग को लेकर एनसीओईए (सीटू) के सदस्यों ने कारो पीओ ऑफिस में एजेंडा बैठक किया. बैठक राज्य सचिव विजय भोई के नेतृत्व में कारो पीओ केडी प्रसाद तथा अन्य अधिकारियों से साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इसमें सभी मांगों पर क्रमबद्ध विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप से 16 फरवरी से 28 फरवरी 2022 में बकाया वेतन का भुगतान का मुद्दा मुख्य रहा. इसके अलावा मजदूरों का संडे ड्यूटी, पर्मोशन, पेयजल की व्यवस्था, आवास की व्यवस्था तथा कंपनी के द्वारा मुहैया कराए जाने वाले अन्य सुविधा आदि मांगे रही. साथ ही ठेका मजदूरों को भी काम करने के लिए सेफ्टी उपकरण परस्पर तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग किया. इसमें पीओ कपिल देव प्रसाद ने लगभग मांगों पर सहमती जताते हुए अमली जामा पहनाने हेतु आश्वस्त किया गया. कहा कि सीटू के सदस्यों की मांगी जायज है. इसमें लगभग मांगो पर काम किया जा रहा है. जो बाकी है उस पर भी जल्द ही पहल किया जाएगा. विजय भोई ने कहा कि लगभग एक वर्ष के बाद एजेंडा बैठक हुई है. सभी मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है. कारो परियोजना के सचिव, केंद्रीय समिति सदस्य सह बोकारो जिला सहायक सचिव पंकज महतो ने कहा कि विगत 16 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक का वेतन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. इन 13 दिनों में 2 दिन संडे का वेतन मिल चुका है. बाकी 11 दिनों का वेतन अभी तक नहीं मिला है. 99 कर्मियों का लिस्ट वेतन के लिए प्रबंधन को दिया गया है, पर अभी तक उस पर कोई कार्य नहीं हुआ. अगर प्रबंधन जल्द से जल्द वेतन भुगतान नहीं करती है तो मजबूरन हमें आंदोलन और धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा.

मौके पर कार्मिक प्रबंधक हेमचंद्र महतो, विक्रय अधिकारी संजय सिंह, वित्त अधिकारी आशुतोष कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर ईएण्डएम विनय कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर सिविल अनुपम प्रकाश सहित सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिन्हा, लक्ष्मण मोदी, भोला रजक, सुमित कुमार, सितंबर कुमार, लालो, सागर नायक आदि लोग मौजूद थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dhmn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *