सड़क निर्माण में अनियमितता के शिकायत की जांच

6

डुमरी।  डुमरी प्रखण्ड अंतर्गत निमियाघाट थाना क्षेत्र के निमियाघाट शिवाजी चौक से नगरी रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमिता की शिकायत पर उपायुक्त द्वारा गठित जांच टीम के अधिकारी एसडीएम डुमरी प्रेमलता मुर्मू व बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने मंगलवार को कार्यस्थल  पहुंचकर निर्माण कार्य को देखा एवं उपस्थित ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिकायत कर्ता सुनील महतो की मौजूदगी में निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी।जबकि इस दौरान रोड के ढलाई का एक हिस्सा तोडकर जांच हेतु अपने साथ ले गए।इस दौरान एसडीएम ने कहा कि अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है,जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/di1q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *