बेरमो /सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के कथारा कोलियरी मे कार्यरत सह झिरकी पंचायत निवासी सी सी एल कर्मी मो इदरीश अंसारी का निधन बीते देर शाम इलाज के दौरान सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में हो गया जबकि मृतक के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया जबकि डाक्टरों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की मौत हार्ड अटेक से हुई है। वे हार्ड के काफी पुराने मरीज थे और उनका इलाज और दवा लगातार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक इदरीश को 25 फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद कथारा एरिया अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें बोकारो के केएम मोरियल अस्पताल ले जाए गया। वहां से फिर 1 मार्च को घर लाया गया। मगर 6 मार्च को फिर से अचानक तबीयत बिगड़ी और उसे इलाज के लिए गांधीनगर सीसीएल अस्पताल रांची ले जाया गया। बोकारो के एम मोरियल अस्पताल में डॉ सुजीत कुमार के द्वारा मृतक का इलाज चला जबकि गांधीनगर सीसीएल अस्पताल में डॉ रंजीत ने उनका इलाज किया। इधर इदरीश के निधन के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए जो मरिजो को बीमारी से निजात के लिए सही सलाह नही देते है। मृत्यु के दूसरे पुत्र कमरुल हक ने कहा कि घर में उनके पिता एकलौता कमाने वाले थे। परिजनों ने सीसीएल से गुहार लगाया कि अनुकम्पा के तहत होने वाली नौकरी जल्द से जल्द उनके आश्रित को दिया जाये ताकि उनका घर परिवार सही से चलता रहे।
इलाज के दौरान सीसीएल कर्मी का निधन, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dip6