बोकारो I झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी उमेर खान ने कहा है की देश में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है और कांग्रेस इस नफरत के माहौल को छांट कर देश में अमन चैन एवं शांति की बुनियाद रखना चाहती है।साथ ही मानवता और सद्भावना की दुकान खोल कर हर एक व्यक्ति को आपस में जोड़ना चाहती है ताकि फिर पहले की तरह अपना देश ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके और विश्व में एक मिसाल कायम कर सकें। बोकारो आए उमेर खान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ओवैसी जैसी शख्सियत लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। उनकी माने तो नागपुर की नारंगी जितनी खतरनाक है उतना ही हैदराबाद की बिरयानी भी। और इन लोगों की वजह से लोकतंत्र पर करारा हमला हो रहा है। एक सवाल के जवाब में ओवैसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ-साफ कहा कि देश को विघटनकारी शक्तियों से खतरा है और जो भी मानवता के दुश्मन हैं और विघटनकारी बातें करते हैं उससे इस देश को खतरा है, और ऐसे लोगों से आज जरूरत है कि कैसे बचा जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मानवता के दुश्मन ऐसे लोगों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है ताकि कोई इनके बरगलाने में नहीं आए और देश में अमन चैन कायम रखें।
कांग्रेस खोल रही है मोहब्बत की दुकान
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/djgc