उपराजधानी में हास्य और कविता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित

31 July pride

उपराजधानी में हास्य और कविता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित 

दुमका। दुमका प्राइड (इंस्टाग्राम पेज) की ओर से दुमका में रविवार को प्राइड माईक का आयोजन किया।  इस कार्यक्रम में दर्जनों छात्र एवं छात्राओं ने अपना प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम में मूल रूप से स्टैंड अप (मंचीय हास्य), सामाजिक विषयों पर विचार, कविता पाठ, किस्सागोई जैसी अलग अलग विधा को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई। अलग अलग सत्रों में आयोजित कार्यक्रम का संचालन आदित्य राजा, लिटिल विश्वाश एवं अंजनी शरण ने किया। शंभू नाथ मिस्त्री, वरिष्ठ साहित्यकार राजीव नयन तिवारी, अशोक सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, अमरेंद्र सुमन, केशव सिन्हा, दुर्गेश कुमार चौधरी नवीन चन्द्र ठाकुर, उपस्थिति  थे। अलग अलग विधा में जयंत कुमार, सेन पायली दास, विजय कुमार, सुप्रिया मंडल, संदीप भंडारी, शीलू कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन दिया जबकि अनुराग ने अपनी कविता से बहुत प्रभावित किया, सूरज टायलॉन का रैम्प उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dmto

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *