अवैध उत्खनन और डंपिंग को लेकर समाज सेवी ने उठाई आवाज़
ग्रामीण सड़क और खेत खलिहान हो रहा है बर्वाद
देवघर। समाज सेवी नुनू झा ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया है कि समाहरणालय से कुमैठा स्टेडियम तक जाने वाली पथ पर अवस्थित चमारीडीह ग्राम व गोपालपुर ग्राम के नीचे नदी का भाग गोपालपुर बालू घाट के अंदर आता है जहां से लगातार बालू माफियाओं के द्वारा बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।यहां तक की नदी से सटे हुए जमीन से भी जमीन की खुदाई कर बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। नदी से सटे जमीन पर बालू को अवैध रूप से स्टॉक कर रखा जा रहा है।ग्रामीणों के द्वारा मना करने पर ग्रामीणों को बालू माफियाओं के द्वारा धमकियां दी जा रही है, जिसकी सूचना आज जिला खनन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सहित उपायुक्त देवघर को फोन पर देने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठाने के कारण बातें नहीं हो पाई।तत्पश्चात तस्वीर के साथ सारी सूचनाओं को प्रेषित समर्पित किया गया।वहीं जसीडीह के निरीक्षक थाना प्रभारी को फोन किया गया तो उनके द्वारा फोन उठाया गया एवं त्वरित कार्रवाई कर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया।पुलिस पदाधिकारी को देखकर सभी बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल हो गए।तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारी के द्वारा स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।बहरहाल देवघर जिला में बालू की झंझावत कब खत्म होगी?ट्रेक्टर पकड़ता है सम्बंधित थाना और फाइन ओने पोने लेता है। खनन विभाग,उसके बाद डीटीओ ऑफिस और फाइन का खेल खत्म होता सेलटैक्स ऑफिस पहुंचकर। कह सकते हैं एक विभाग ट्रैक्टरों को पकड़ता है और चार विभाग के द्वारा फाइन चोरी और अवैध कह कर लिया जाता है?जब बालू अवैध है तो फ़िर सेलटैक्स क्यों?और अगर गाड़ी वाले सेल्स टैक्स भी देते हैं तो फ़िर यह अवैध कैसे?यह समझना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है।कह सकते हैं खूब चल रहा है बालू का खेल पकड़े एक विभाग और चार विभाग निकाले तेल।इतना ही नहीं क्रोधित ग्रामीणों ने कहा कि ट्रैक्टरों के लगातार ग्रामीण मार्गों से गुजरनें के कारण सड़क सहित खेत खलिहान भी बर्वाद हो गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dq0x