धीमी गति से चल रहे आरओबी निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
सत्संग आरओबी के दोनों और व्यू कटर लगाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश
देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर जिला अंतगर्त चल रहे जसीडीह-शंकरपुर सड़क मार्ग पर और मधुपुर में निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत चल रहे 2 आरओबी के हो रहे निर्माण कार्य की क्रमवार समीक्षा करतें हुए पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन व चल रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व एजेंसी को दिया। साथ ही सत्संग चौक पर बने आरओबी के दोनों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जल्द जल्द व्यू लगाने का निदेश उपायुक्त ने रेलवे के अधिकारियों को दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आरओबी निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान के अलावा रेलवे व संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही नावाडीह आरओबी निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाने के साथ आ रही बाधा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं 10 अप्रैल से नावाडीह के आरओबी निर्माण कार्य को सुचारू रूप से अविलंब पूर्ण करने का निर्देश रेलवे व संबंधित एजेंसी के अधिकारी को दिया। आगे उपायुक्त ने मधुपुर आरओबी का काम में तेजी लाने के साथ आरओबी निर्माण कार्य मे आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक उचित दिशा निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आरओबी निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी, रेलवे के अधिकारियों एवं आरसीडी की टीम को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जल्द से जल्द ओरओबी के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने लोगों को हो रही समस्याओं के समाधान पर ध्यान देते हुए कार्याे दोनों आरओबी निर्माण कार्य को आपसी समन्वय के साथ गति देने का निर्देश दिया।
बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, उप मुख्य अभि0 (निर्माण-1) पूर्व रेलवे, आसनसोल प० बंगाल कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर पर्षद् मधुपुर, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, देवघर, अंचल अधिकारी, देवघर/मधुपुर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सिनियर सेक्सन अभियंता (निर्माण) देवघर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।