भारी संख्या में श्री कुंड पहुंचेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता : तनवीर
साहिबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम ने कहा है कि 11 फरवरी को प्रस्तावित कांग्रेस के कार्यक्रम में बरहरवा के श्रीकुंड हाईस्कूल मैदान में हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे। यह बातें श्री आलम ने झारखंड के कृषि मंत्र बादल पत्रलेख के साथ सभा स्थल का जायजा लेने के दौरान बुधवार को श्रीकुंड हाईस्कूल मैदान में कही। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर डोर टू डोर प्रचार प्रसार करने को कहा गया है। स्वयं उसने भी पाकुड़ एवं साहिबगंज जिला के विभिन्न जगहों पर इस कार्यक्रम को लेकर बैठक पर बैठक की है। उसका जायजा लेने को लेकर झारखंड राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के साथ वह भी सभा स्थल का गए ताकि इस सभा को सफल किया जा सके। इस दौरान दोनों नेताओं ने पूरे हाईस्कूल मैदान का परिदृश्य करते हुए हेलीपैड सभा स्थल सहित वीआईपी के बैठने की जगहों का भी निरीक्षण किया। अंत में दोनों नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी कर रहे लोगों से भी वार्तालाप किया। दोनों नेता सभा स्थल पर तकरीबन आधे घंटे तक रुके रहे। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पैतृक आवास इस्लामपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दुमका जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, श्रीकुंड पंचायत के मुखिया काबिल शेख, जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नवीद अंजुम सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dw9o