विधायक अंबा प्रसाद ने कहा- बरसो पानी दुनिया की हैरतअंगेज स्थल, बरसो पानी को किया जाएगा विकसित
बड़कागांव I बड़कागांव प्रखंड के आंगो पंचायत स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरसो पानी मे श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के उपलक्ष्य में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद जागरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक अंबा प्रसाद का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। महायज्ञ 9 जून से चलकर 13 जून को संपन्न हुआ जिसके उपलक्ष्य में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हैरतअंगेज स्थल बरसो पानी पर्यटकों को लुभाती है। ऐसे प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थल में महायज्ञ होने से यह स्थल और प्रसिद्ध एवं सुरक्षित हो जाएगा। बड़कागांव के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए मैं पर्यटन विभाग को भी अवगत करवाई हूं एवं विधानसभा में भी आवाज उठाई हूँ। मैं बरसा पानी को विकसित कराने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।